एफ-1 : 18 साल के वेरस्टापेन ने जीता स्पेनिश ग्रां प्री

बार्सिलोना, 15 मई (आईएएनएस)। रेड बुल टीम के डच चालक मैक्स वेरस्टापेन ने रविवार को 2016 स्पेनिश् ग्रां प्री रेस जीत ली है।

वेरस्टापेन की उम्र 18 साल है और वह एफ-1 रेस जीतने वाले सबसे कम उम्र के चालक बन गए हैं।

टोरो रोसो टीम के पूर्व चालक वेरस्टापेन ने फेरारी चालक किमी राएकोनेन को हराते हुए पहला स्थान हासिल किया।

रोएकोनेन के जर्मन साथी चालक सबास्टियन विटेल तीसरे स्थान पर रहे।

मर्सिडीज टीम के निको रोसबर्ग और उनके ब्रिटिश साथी चालक लुइस हेमिल्टन पहले ही लैप में टक्कर के बाद रेस से बाहर हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493