रायपुर, 15 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवा नीति तैयार करने के लिए युवा ²ष्टि अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने युवाओं और प्रबुद्धजनों की भागीदारी से प्रदेश की युवा नीति बनाने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवाओं से विचार और सुझाव ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जो अपने युवाओं की भागीदारी से युवा नीति तैयार कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और राज्य के सांसदों तथा विधायकों को पत्र लिखकर सहयोग का आह्वान किया है।
राज्य योजना आयोग के अधिकारियों ने यहां रविवार को बताया कि युवा नीति निर्माण से पहले अधिक से अधिक संख्या में युवाओं और नागरिकों के विचार संकलित करने के लिए राज्य योजना आयोग ने ‘युवा’ वेबसाइट (पोर्टल) बनाकर उसका मोबाइल एप भी तैयार कर लिया है, जो युवाओं तथा आम नागरिकों के लिए गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है।
इस मोबाइल एप को अपने मोबाइल फोन पर लिंक में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें कोई भी युवा और आम नागरिक ‘प्रदेश की युवा नीति कैसे हो’ विषय पर अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते हैं। युवा नीति तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग को नोडल विभाग के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभाग द्वारा यह कार्य राज्य योजना आयोग के सहयोग से किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को भी युवा नीति निर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनाया गया है।
इस अभियान के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेजों, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों, कृषि महाविद्यालयों सहित विकासखंडों में संचालित स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन केंद्रों में कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं।
इसी तरह हाइयर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों के विचार जानने के लिए स्कूल स्तर पर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। निकट भविष्य में जिला स्तर पर युवा सम्मेलन के रूप में कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
युवा ²ष्टि अभियान के नाम से एक मार्गदर्शिका भी प्रकाशित की गई है। इसके माध्यम से मास्टर ट्रेनरों द्वारा युवाओं को वेबसाइट पर अपने विचार रखने की प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath