आईपीएल : क्रूनाल का अर्धशतक, मुम्बई ने बनाए 206 रन (लीड-1)

विशाखापट्टनम, 15 मई (आईएएनएस)। क्रूनाल पंड्या (86) के तेज अर्धशतक की बदौलत डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 47वें मैच में मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई ने क्रूनाल के अलावा मार्टिन गुपटिल (48) और कप्तान रोहित शर्मा (31) की उम्दा पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरो में चार विकेट पर 206 रन बनाए।

रोहित ने 21 गेदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए। गुपटिल के साथ रोहित ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। गुपटिल ने तीन छक्के और दो चौके लगाए।

गुपटिल ने क्रूनाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। गुपटिल 144 के कुल योग पर आउट हुए। क्रूनाल का विकेट 173 के कुल योग पर आउट हुए। क्रूनाल ने 37 गेंदों पर सात चौके और छह छक्के लगाए।

जोस बटलर 18 और अंबाती रायडू 13 रनों पर नाबाद लौटे। दिल्ली की ओर से क्रिस मौरिस ने दो विकेट लिए।

यह दिल्ली का 11वां और मुम्बई का 13वां मैच है। दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं। यह मैच जीतने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। वैसे मुम्बई के लिए यह मैच अधिक अहम है क्योंकि उसके पास इस मैच के बाद सिर्फ एक मैच बचा होगा जबकि दिल्ली के पास तीन और मैच बचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493