अंग प्रत्यारोपण के अस्पतालों की संख्या बढ़ाएगा चीन

चिकित्सा विशेषज्ञ हुआंग जेइफू ने रविवार को कहा कि इस पांच साल की अवधि में दान समन्वयकों की संख्या भी दोगुनी की जाएगी, जिनका काम संभावित दाताओं के रिश्तेदारों को अंगदान के लिए रजामंद करना और पूरी प्रक्रिया के दौरान उनकी मदद करना होता है।

राष्ट्रीय अंग दान एवं प्रत्यारोपण समिति के प्रमुख तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हुआंग ने हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में आयोजित में एक सम्मेलन के दौरान कहा कि वर्तमान में अंग प्रत्यारोपण की सुविधा देश के केवल 169 अस्पतालों में ही है।

चीन अंग दान करने वालों की पंजीकृत संख्या के लिहाज से एशिया में पहले स्थान पर है, जबकि वैश्विक स्तर पर इस मामले में इसका दूसरा स्थान है। हर साल लगभग तीन लाख मरीजों को अंग प्रत्यारोपण की जरूरत होती है, लेकिन पिछले साल केवल 2,766 लोगों ने ही मरने के बाद अपने अंगों का दान करने के लिए सहमति जताई थी। पिछले साल 10,057 अंग प्रत्यारोपण किए गए थे।

चीन ने 1 जनवरी 2015 को कैदियों के अंग निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493