कान्स, 16 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर यहां रविवार को 69वें कान्स फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर जमीन तक लंबे सफेद परिधान में बेहद आकर्षक नजर आईं।
एक बयान के मुताबिक, अनामिका खन्ना के लंबे केप्ड परिधान और फिर उसके बाद रिमझिम दादू की खूबसूरत काली और नीली साड़ी में अपना जलवा बिखेरने के बाद सोनम कपूर रेड कार्पेट पर राल्फ और रसो के गाउन में नजर आईं।
सोनम लॉरियल पेरिस की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में छठी बार कान्स के रेड कार्पेट पर आई हैं।
इन छह वर्षो में सोनम पहली बार प्रतिष्ठित एएमएफएआर समारोह में भी शामिल होंगी। एएमएफएआर को एड्स के खिलाफ लड़ाई के लिए धन जुटाने के लिए स्थापित किया गया है।
सोनम को कान्स में इससे पहले के वर्षो में अपने लुक को लेकर कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
dharmpath.com dharmpath