जम्मू, 16 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राज्य के रामबन जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “एक यात्री वाहन ड्राइवर के काबू से बाहर हो गया और श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक खड्ड में जा गिरा।”
अधिकारी ने कहा, “हादसे में मारे गए नागरिक की पहचान कश्मीर घाटी के बारामूला जिले के गुलाम नबी, जबकि बीएसएफ जवान की पहचान 11वीं बटालियन के बाबी राय के रूप में हुई है।”
घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath