अभी बच्चे नहीं चाहतीं जोस स्टोन

लंदन, 16 मई (आईएएनएस)। गायिका और अभिनेत्री जोस स्टोन अभी बच्चे नहीं चाहतीं।

लंदन, 16 मई (आईएएनएस)। गायिका और अभिनेत्री जोस स्टोन अभी बच्चे नहीं चाहतीं।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने प्रेमी सी चाई के साथ खुश हैं, जिनके साथ वह पिछले तीन साल से डेटिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी वह परिवार शुरू नहीं करना चाहतीं।

स्टोन ने पत्रिका ‘हैलो’ से कहा, “बच्चे पैदा करना एक खूबसूरत अहसास है, लेकिन मैं अभी यह नहीं कर सकती। जब भी मैं बच्चे चाहूंगी, यह अच्छी बात होगी। लेकिन अभी नहीं।”

उन्होंने कहा, “वैसे भी दुनिया में काफी आबादी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493