पुदुच्चेरी, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्र शासित पुदुच्चेरी में विधानसभा की 30 सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान में 80 फीसदी यानि 7.2 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है।
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुरुआती दो घंटे में सुबह नौ बजे तक राज्य के 9.4 लाख मतदाताओं में से केवल 10 प्रतिशत से कुछ अधिक मतदाताओं ने ही वोट डाले थे, लेकिन बाद में मतदान में तेजी आई। मतदान के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।
यहां मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म हो गया।
पुदुच्चेरी में 9.4 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इस चुनाव में 344 उम्मीदवार मैदान में हैं।
2011 के चुनाव में 8.10 लाख मतदाताओं में से 85.52 फीसदी ने मतदान किया था।
मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस तथा कांग्रेस-डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) गठबंधन के बीच है।
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पुदुच्चेरी में अकेले चुनाव लड़ रही है।
dharmpath.com dharmpath