असम में कमल, बंगाल में ममता बरकरार (लीड-2)

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। अब मतगणना 19 मई को होगी, जब पांचों राज्यों में चुनावी किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। सोमवार को मतदान का चरण समाप्त होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए, जिसके मुताबिक असम में जहां कमल खिलने की बात कही जा रही है, वहीं बंगाल में ममता सरकार के बरकरार रहेगी।

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। अब मतगणना 19 मई को होगी, जब पांचों राज्यों में चुनावी किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। सोमवार को मतदान का चरण समाप्त होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए, जिसके मुताबिक असम में जहां कमल खिलने की बात कही जा रही है, वहीं बंगाल में ममता सरकार के बरकरार रहेगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं। यहां सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के बने रहने के आसार हैं। एग्जिट पोल में तृणमूल को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पेश किया गया है। हालांकि उनकी सीटों की संख्या में कुछ गिरावट हो सकती है।

एबीपी आनंदा ने 294 सीटों में से तृणमूल को 178, जबकि वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन को 110 और भाजपा को चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। तृणमूल के पास निर्वतमान विधानसभा में 184 सीटें हैं।

सीवोटर के पोल में तृणमूल को 167, वाम मोर्चा को 75, कांग्रेस को 45, भाजपा को चार और अन्य को तीन सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं -टुडेज चाणक्य के मुताबिक तृणमूल को 210, वाम मोर्चा-कांग्रेस को 70, भाजपा को 14 सीटें मिलने की संभावना है।

न्यूज नेशन के मुताबिक, तृणमूल को 151-155, वाम मोर्चा को 89-93 और कांग्रेस को 43-47 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया और टीवी टुडे के मुताबिक, तृणमूल को 233 से 253, वाम मोर्चा को 38-52, भाजपा को 1-5 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि वाम मोर्चा और कांग्रेस ने पिछले चुनाव यानी 2011 में कुल 294 सीटों में से क्रमश: 62 और 42 सीटें जीती थीं। इस चुनाव में दोनों के साथ होने पर करीब छह सीटें ज्यादा जीतने का अनुमान है।

तामिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं। यहां एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, एआईएडीएमके को 89-101, डीएमके-कांग्रेस को 124-140 सीटें, भाजपा को 0 से तीन सीटें व अन्य को चार से आठ सीटें मिलने की संभावना है। वहीं न्यूज नेशन के मुताबिक एआईएडीएमके को 95-99 सीटें, डीएमके को 114-118 सीटें, पीडब्ल्यूएफ को 14 सीटें, भाजपा को चार सीटें व अन्य को नौ सीटें मिलने का अनुमान है।

असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। टुडेज चाणक्य के मुताबिक, यहां भाजपा को 90, कांग्रेस को 27, एआईयूडीएफ को नौ व अन्य को तीन सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, एक्सिस माई इंडिया और इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को यहां 26 से 33 सीटें मिलने की संभावना। भाजपा 79 से 93 सीटें जीतकर पहली बार यहां सरकार बना सकती है। एएलयूडीएफ को छह से 10 सीटें मिलने के आसार हैं।

एबीपी न्यूज के मुताबिक, यहां भाजपा को 81, कांग्रेस को 33, एआईयूडीएफ को 10 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है। सी वोटर के मुताबिक भाजपा को 57, कांग्रेस को 41, एआईयूडीएफ को 18 और अन्य को 10 सीटें मिलने की संभावना है।

केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटें हैं। इंडिया टीवी सी वोटर के मुताबिक, यहां एलडीएफ को 74-82, यूडीएफ को 54-62, राजग को 0-4 व अन्य को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, यूडीएफ को 38-48, एलडीएफ को 88-101, भाजपा को 0 से तीन और अन्य को एक से चार सीटें मिल सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493