तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दबाव के रूप में केन्द्रित होने की संभावना है। इसके बाद यह लगातार उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और पाम्बेन तथा नगापट्टनम के मध्य मंगलवार की सुबह तमिलनाडु तट के पास एक गहरे दबाव में घनीभूत हो जाएगा। इससे तटवर्ती तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के ऊपर अधिकांश स्थानों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के बयान में कहा गया अगले 24 घंटे बाद तक तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के तटवर्ती क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती हैं। तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के तटवर्ती क्षेत्रों के आस-पास और दूर समुद्र की स्थिति बहुत गंभीर होगी।

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के तटवर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ और समुद्र में अंदर मछली पकड़ने के लिए न जाएं। प्रणाली पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और संबंधित राज्य सरकारों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493