छग : हज के लिए आवेदन 23 मई तक

रायपुर, 16 मई (आईएएनएस)। हज पर जाने की इच्छुक ऐसी महिलाएं, जिनकी अर्जी मंजूर हो गई हो, वे मेहरम के लिए 23 मई तक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दफ्तर में अपना दरख्वास्त जमा कर सकती हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय हज कमेटी ने देशभर के लिए ऐसी 200 सीटों को रिजर्व किया है। निर्धारित सीटों से ज्यादा आवेदन आते हैं, तो फिर उनका चयन लॉटरी से किया जाएगा। जानकारी के लिए फोन नंबर 0771-4266646 व 4049289 पर संपर्क किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493