कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय संग्रहालय के पेंटिंग दीर्घा का नवीनीकरण के बाद बुधवार को उद्घाटन किया जाएगा। उसी दिन अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (मई 18) भी है।
कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय संग्रहालय के पेंटिंग दीर्घा का नवीनीकरण के बाद बुधवार को उद्घाटन किया जाएगा। उसी दिन अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (मई 18) भी है।
एक अधिकारी ने कहा कि इस दीर्घा में करीब पांच शताब्दियों की 262 पेंटिंग्स होंगी।
भारतीय संग्रहालय के प्रभारी निदेशक जयंत सेनगुप्त ने कहा कि यह एक ही छत के नीचे सब कुछ देखने का दुर्लभ मौका है। इसमें कल्प सूत्र से लेकर खामसा-ए-निजामी तक, उस्ताद मंसूर और नैनसुख से लेकर आधुनिक चित्रकार नंदलाल बोस, जेमिनी राय, गगनेंद्रनाथ टैगोर और अबनिंद्रनाथ टैगोर तक की प्रामाणिक पेंटिंग्स हैं।