फिलीपींस में चीनी राजदूत झाओ जियान्हुआ ने सोमवार को दुतेर्ते के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि चीन, फिलीपीन्स की सरकार से मतभेदों को दूर करने, पारंपरिक दोस्ती को गहरा करने और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग बढ़ाने के लिए काम करने की अपेक्षा करता है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिल सके।
झाओ ने कहा कि चीन और फिलीपींस अच्छे पड़ोसी हैं। चीन द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए फिलीपींस और उसकी नई सरकार के साथ काम करने का इंतजार कर रहा है।
झाओ ने दुतेर्ते के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने चीन और फिलीपींस के बीच संबंधों को विकसित और बेहतर करने तथा दोनों देशों की जनता के लाभ के लिए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की है।
dharmpath.com dharmpath