वहीं बहन की खोज में पहुंचे भाई ने अब एसएसपी तक अपनी बहन की फरियाद पहुंचाई और न्याय की गुहार लगाई है।
जनपद के थाना प्रेमनगर अंतर्गत हीरापुरा निवासी रामेश प्रसाद राय ने अपनी छोटी बहन का विवाह खुशीपुरा निवासी महेश राय के साथ किया था। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था।
रमेश प्रसाद राय ने महेश राय पर आरोप लगाते हुए बताया कि विवाह के बाद जब उसकी बहन के छह साल तक कोई भी औलाद नहीं हुई, तो महेश राय ने उसकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरी शादी रचा ली।
दूसरी शादी रचाने के बाद दूसरी महिला को भी औलाद नहीं हुई, इसके बाद उसे भी गायब कर तीसरी महिला को घर ले आया।
वहीं जब महिला के भाई ने उसका पता पूछा तो कोई जानकारी नहीं दी गई, जिसके बाद वह इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा।
dharmpath.com dharmpath