बंगाल में डायन बताकर महिला की हत्या

कोलकात्ता, 17 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में 45 वर्षीय एक महिला को मार डाला गया। ग्रामीणों ने महिला पर जादू टोने का आरोप लगाया।

पुलिस ने मंगलवार बताया कि इस आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

इस महिला को एक महीना पहले हुए एक महिला के मौत का जिम्मेवार माना जा रहा था।

डेबरा गांव के निवासियों ने सोमवार की रात में महिला को उसके घर के बाहर हीं घसीटा, और उसका मुंडन कर,उसे पीट-पीट कर मार डाला।

सोमवार को घटल में कोर्ट ने एक महिला समेत सात लोगों को मौत की सजा दी। और अन्य छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जिन्होंने फूलमनी सिंह (70), उसकी बेटी संबरी (40)और बहु (40), जिसका नाम भी संबरी था, को डायन बताकर, उनकी हत्या कर दी थी।

यह घटना अक्टूबर 2012 में दसपुर क्षेत्र में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493