‘शाबाश नायडू’ में कमल हासन, ब्रह्मनंदम का एक्शन दृश्य

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन और ब्रह्मनंदम आगामी त्रिभाषिक फिल्म ‘शाबाश नायडू’ में पहली बार एक एक्शन दृश्य में साथ काम करते नजर आएंगे।

फिल्म में हासन रॉ कार्यकारी, जबकि ब्रह्मनंदम उनके साथी की भूमिका निभाएंगे।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इस सप्ताह के आखिर में अमेरिका में शुरू हो रहे फिल्म के पहले शेड्यूल में हासन व ब्रह्मनंदम एक दृश्य की शूटिंग करेंगे। टीम पहले कुछ दिन दृश्य का पूर्वाभ्यास करने पर लगाएगी और अंत में बिना बॉडी डबल के दृश्य को फिल्माएगी।”

टी.के. राजीव कुमार निर्देशित ‘शाबाश नायडू’ में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन, अभिनेत्री राम्या कृष्णन और रोजर नारायण भी हैं।

फिल्म में श्रुति पहली बार हासन की बेटी की भूमिका निभाएंगी।

फिल्म के हिंदी रीमेक ‘शाबाश कुंदू’ में ब्रहमनंदन द्वारा निभाई गई भूमिका को चर्चित हास्य अभिनेता सौरभ शुक्ला निभाएंगे।

फिल्म के करीब 80 फीसदी हिस्से को अमेरिका में फिल्माया जाएगा।

संगीत उस्ताद इलैयाराजा ने फिल्म के संगीत पर काम भी शुरू कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493