चीन के संपत्ति क्षेत्र में तेजी बरकरार

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में 70 बड़े व मध्य आकार के शहरों का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें से 65 में नए घरों की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई। पिछले माह ऐसे शहरों की संख्या 62 थी।

सर्वेक्षित शहरों में से पांच में अप्रैल में संपत्ति के मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मार्च में ऐसे शहरों की संख्या आठ थी।

वार्षिक आधार पर इस बार अप्रैल में 46 शहरों में नए घरों की कीमत में वृद्धि और 23 में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मार्च में यह संख्या क्रमश: 40 और 29 थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493