बिहार में तेज धूप

पटना, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावे भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री तथा गया का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गया का मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, पटना का 42.5 डिग्री और पूर्णिया का 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493