नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहेगा। सुबह या शाम में आंधी आने या आसमान में धूल छाने की संभावना है।”
अधिकारी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में 34 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी वक्त दृश्यता 3,000 मीटर दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विश्लेषकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी दिशा से बह रही गर्म हवाओं के चलते अगले कम से कम तीन दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पारा बढ़ना जारी रहेगा।
निजी मौसम भविष्यवक्ता ‘स्काईमेट’ के निदेशक महेश पलावत ने आईएएनएस को बताया, “हमें अगले तीन-चार दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं दिख रही है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 28 जून को पहुंचा था, जिसका मतलब यह हुआ कि यह जून के आखिर तक पहुंचेगा।”
dharmpath.com dharmpath