मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ के संगीतमय कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार शाम किया गया था।
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ के संगीतमय कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार शाम किया गया था।
वह मंगलवार सुबह कान्स से लौटी थीं।
खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री का गला खराब है, जिसके कारण उन्होंने समारोह में शामिल न होने का फैसला किया था।
ऐश्वर्य के अलावा फिल्म के सभी कलाकार और सरबजीत का पूरा परिवार समारोह में शामिल हुआ था।
रणदीप हुड्डा ने फिल्म में सरबजीत का किरदार निभाया है। फिल्म भारतीय किसान सरबजीत की जीवनी पर आधारित है, जिन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराया गया था। उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी।
लाहौर की एक जेल में अप्रैल 2013 को अन्य कैदियों ने उन पर हमला कर दिया था। कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath