मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने बुधवार को कहा कि कंपनी बेंगलुरू में एक डिजाइन एवं डेवलपमेंट एक्सेलरेटर परिसर स्थापित करेगी।
भारत दौरे पर आए कुक ने कहा, “भारत दुनिया में एक सर्वाधिक जीवंत और उद्यमी आईओएस विकास समुदाय का देश है।”
कुक ने एक बयान में कहा, “बेंगलुरू में इस नए परिसर की स्थापना के साथ ही हम डेवलपरों को ऐसे टूल की सुविधा देने वाले हैं, जो उन्हें दुनियाभर के ग्राहकों के लिए नवाचार युक्त एप का विकास करने में मदद करेंगे।”
इस परिसर में स्विफ्ट पर भी सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्विफ्ट एप्पल का शक्तिशाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसका विकास आईओएस, मैक, एप्पल टीवी और एप्पल वाच के लिए एप बनाने के लिए किया गया है।
परिसर के 2017 के शुरू में खुलने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath