बिहार में बैंक से 21 लाख रुपये की लूट

मुजफ्फरपुर, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय के भीड़-भाड़वाले इलाके गोबरसही स्थित भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई) से अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को दिन-दहाड़े करीब 21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, गोबरसही की एसबीआई शाखा के खुलते ही छह-सात बदमाशों ने बैंक में प्रवेश किया और हथियार के बल पर कैश काउंटर में रखे 21 लाख रुपये लूट लिए। भागते समय लुटेरों ने एक ग्राहक से भी 50 हजार रुपये लूट लिए। बैंक में उस समय ग्राहकों की संख्या कम थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार मौके पर पहुंचे।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने कहा, “पुलिस बैंक कर्मचारियों से पूछताछ में जुटी है। शहर की सीमा सील कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस जांच में जुटी है।”

उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल को शहर के माड़ीपुर इलाके में स्थित एक्सिस बैंक से अपराधियों ने 50 लाख रुपये लूट लिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493