कांग्रेस ने फिल्म समिति में खेर की नियुक्ति पर सवाल उठाया

रांची, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर को झारखंड में फिल्म निर्माण के प्रोत्साहन के लिए बनी तकनीकी सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस ने बुधवार को सवाल उठाया।

खेर की नियुक्ति की सूचना सोमवार को सार्वजनिक की गई थी। झारखंड में हिन्दी और अन्य फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन किया गया है।

सरकार ने समिति में 11 अन्य सदस्यों को भी मनोनीत किया है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक दूबे ने आईएएनएस से कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी सेवा करने के लिए राज्य सरकार ने पुरस्कार स्वरूप खेर को यह पद दिया है।”

उन्होंने कहा, “राज्य के ऐसे कई और लोग हैं जो बॉलीवुड में अच्छा काम कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493