‘कहानी 2’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अर्जुन रामपाल

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनके घुटने में चोट आई है।

इस फिल्म में अर्जुन के साथ विद्या बालन भी हैं।

अर्जुन किसी का पीछा करने वाले एक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, जब उनके घुटने में चोट लगी। उन्होंने ट्विटर पर अपनी चोट की एक फोटो भी साझा की है।

अर्जुन ने मंगलवार रात ट्वीट किया, “एक दृश्य की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई। शूट पूरा किया। अब दर्द हो रहा है, लेकिन बिना दर्द के कुछ हासिल भी तो नहीं होता। “

‘कहानी-2’ सुजाय घोष निर्देशित फिल्म ‘कहानी’ का सीक्वल है। इसे भी घोष निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 25 नवम्बर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493