चीन के ज्यादातर संग्रहालय दर्शकों के लिए निशुल्क

बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस)। चीन में पंजीकृत संग्रहालयों की संख्या लगभग 4,700 हो चुकी है, जिनमें से 85 फीसदी दर्शकों के लिए निशुल्क हैं। एक राष्ट्रीय संस्कृति अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सांस्कृतिक विरासत के राज्य प्रशासन के प्रमुख लियू यूझू ने कहा कि साल 2015 के अंत तक चीन में 4,692 संग्रहालय पंजीकृत थे, और वहां सालाना 20,000 प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इसमें करीब 70 करोड़ दर्शक भाग लेते हैं।

लियू ने कहा, “सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवाओं के रूप में संग्रहालय सभ्यता के प्रदर्शन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नैतिकता, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493