ईरान के शीर्ष नेता ने अमेरिका को ‘शैतान’ कहा

तेहरान, 18 मई (आईएएनएस)। ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला सैयद अली खमैनी ने बुधवार को अमेरिका को ‘दुष्ट-क्रूर और बड़ा शैतान’ करार दिया।

‘प्रेस टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, खमैनी ने कहा, “अमेरिका दुष्ट-क्रूर व बड़ा शैतान है। क्षेत्र में जिन्होंने भी अमेरिकी नीतियों को लागू किया, वे दुष्टता में समान रूप से भागीदार हैं।”

उन्होंने कुछ मुस्लिम देशों पर क्षेत्र में अमेरिका को अपनी नीतियां लागू करने में मदद देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा करके वे अपने नागरिकों से विश्वासघात कर रहे हैं।

खमैनी ने अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतिस्पर्धा में कहा, “कुछ इस्लामिक सरकारें अपने नागरिकों तथा इस्लामिक उम्मा (समुदाय) से विश्वासघात कर रही हैं और अमेरिकी प्रभाव के लिए मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493