हैवमोर आइसक्रीम अब दिल्ली में भी

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। हैवमोर आइस्क्रीम लिमिटेड ने बुधवार को नई दिल्ली और उत्तर भारत में प्रवेश की घोषणा की।

अहमदाबाद की कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अगले 36 महीनों में 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी, जिसके तहत फरीदाबाद में एक लाख लीटर आइसक्रीम की दैनिक उत्पादन क्षमता वाली एक नई अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा स्थापित की जाएगी। नई सुविधा से कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर रोजाना 3.5 लाख लीटर आइसक्रीम हो जाएगी।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप चोना ने कहा, “देश में हैवमोर के 8वें बाजार की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। दिल्ली के समृद्ध इतिहास और स्वादिष्ट भोजन के साथ ही आइसक्रीम की भरपूर खपत को देखते हुए यहां के उपभोक्ताओं के लिए हम प्योर आइसक्रीम्स की विस्तृत श्रंखला पेश करेंगे।”

फरीदाबाद में 100 करोड़ रुपये की लागत से लगाई जाने वाली नई अत्याधुनिक आइसक्रीम उत्पादन सुविधा के निर्माण का पहला चरण दिसंबर 2016 तक पूरा होने का लक्ष्य है। यह सुविधा प्रमुख सामग्री के रूप में दूध का इस्तेमाल करते हुए प्योर आइसक्रीम की एक संपूर्ण श्रंखला तैयार करेगी और सर्वोच्च गुणवत्ता मानक कायम रखेगी। कंपनी के गुजरात में दो संयंत्र पहले से हैं।

चोना ने कहा, “दिल्ली आकर हम काफी उत्साहित हैं। हम नई दिल्ली में जून 2016 तक 10 नए एक्सक्लूसिव आइसक्रीम पार्लर और वर्ष के अंत तक अन्य 25 पार्लर शुरू करना चाहते हैं।”

बयान के मुताबिक, अभी हैवमोर के पोर्टफोलियो में 160 से अधिक आइसक्रीम की किस्में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493