तमिलनाडु : 19 मई की मतगणना के लिए सुरक्षा कड़ी

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को होने वाली है और इसके लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। मतदान 16 मई को हुए थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश लखोनी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि वोटों की गिनती 19 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

विधानसभा की 234 सीटों में से 232 के लिए मतदान 16 मई को हुए थे। चुनाव आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को बड़े पैमाने पर पैसे वितरित करने की शिकायतों के बाद तंजावुर और अरावकुरिची में चुनाव स्थगित कर दिए थे।

उल्लेखनीय है कि 232 सीटों के लिए 3728 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493