भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2016 मंगलवार 31 मई को होगी। यह परीक्षा एक ही दिन में दो सत्रों में होगी।
आयोग की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में होगी। प्रथम सत्र सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय सत्र दोपहर 2़15 से 4़15 बजे तक रहेगा। परीक्षा में प्रदेश के 51 जिला मुख्यालयों के 440 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 92 हजार 73 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, राजधानी के परीक्षा केंद्र क्रमांक 25/20 में बदलाव किया गया है। इस केंद्र के परीक्षार्थियों को एसएमएस के जरिए भी सूचना दी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath