नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा बुधवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत मंगलवार 17 मई को 46.62 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो सोमवार 16 मई को 46.18 डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में, भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को बढ़कर 3,110.66 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो सोमवार को 3,085.73 रुपये प्रति बैरल थी।
इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती दर्ज की गई। मंगलवार को रुपया मजबूत होकर 66.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो सोमवार को 66.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
dharmpath.com dharmpath