आपदाओं में पिछले वर्ष 1543 लोग मारे गए

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने कहा है कि आपदाओं में पिछले वर्ष 1543 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि देश में भूकंप, सूखा, बाढ़, जंगल की आग जैसी आपदाओं की संख्या और तीव्रता में लगातार वृद्धि हो रही है और बेहतर तैयारियों तथा व्यापक उन्नत शमन उपायों को लागू करने की आवश्यकता है।

देश में भूकंप, सूखा, बाढ़, जंगल की आग जैसी आपदाओं की संख्या और तीव्रता में लगातार वृद्धि हो रही है और बेहतर तैयारियों तथा जोखिम घटाने एवं उचित शमन उपायों को लागू करने की जरूरत है।

महर्षि ने बुधवार को राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के राहत आयुक्तों, आपदा प्रबंधन सचिवों के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में भाग लेने वाली केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के साथ दक्षिण पश्चिम मानसून, 2016 की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

केंद्रीय गृह सचिव ने प्रतिभागियों को बताया कि पिछले वित्त वर्ष (2015-16) के दौरान 21 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश ने बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने और अन्य आपदाओं की वजह से हुए नुकसान की जानकारी दी है। इन आपदाओं में 1543 लोग मारे गए और 16.54 लाख घरों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचने के अलावा, लगभग 33.57 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल की फसलें बर्बाद हो गईं।

महर्षि ने कहा कि गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) जैसी एजेंसियां राज्यों के साथ आवश्यक तैयारियों के लिए दीर्घकालिक उपायों और प्रशिक्षण को साझा कर रही हैं।

गृह सचिव ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई), केंद्रीय जल आयोग, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना केंद्र, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल जैसी एजेंसियां आपदा स्थितियों से निपटने की तैयारियों के बारे में अपने प्रयासों को साझा करने के लिए सम्मेलन में अपनी प्रस्तुतियां दे रही हैं।

इससे पहले अपर सचिव बी. के. प्रसाद ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान एसडीआरएफ से विभिन्न राज्यों को 8756 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई, इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं से बुरी तरह प्रभावित राज्यों को एनडीआरएफ से राज्यों को 12,452 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493