हिमांशी हत्याकांड : आत्महत्या नहीं हत्या

रिपोर्ट के अनुसार अगर हिमांशी खुद को गोली मारती तो उसके हाथ में बारूद के कुछ कण अवश्य होते, लेकिन ऐसा कुछ नहीं पाया गया। हालांकि अभी पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट नहीं दी है, पुलिस हर दृष्टिकोण से घटना की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि बसपा के राज्यसभा सांसद नरेन्द्र कश्यप की पुत्रवधू छह अप्रैल की सुबह गाजियाबाद के संजय नगर स्थित संसद आवास की प्रथम मंजिल पर अपने कमरे के बाथरूम में मृत पाई गई थी। हिमांशी के परिजनों ने संसद और उसके परिवार पर अत्यधिक दहेज मांगने का आरोप लगाया था। फिलहाल सांसद का परिवार डासना जेल में है। हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप भी बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493