प्रेमी की हत्या, पिता-बेटी गिरफ्तार

बुलंदशहर, 18 मई 2016 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिलकर जबरन जहर खिलाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही छुपा दिया। युवक जब अगले दिन तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका के घर से युवक का शव बरामद कर लिया।

इस घटना के बाद युवक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर और पुलिस अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमिका व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि घर के अन्य लोग फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले इब्राहिम के बेटे राशिद का पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इब्राहिम ने बताया कि राशिद की प्रेमिका ने मंगलवार की देर रात को उसे फोन कर अपने घर पर मिलने बुलाया था, जिसके बाद राशिद उसके घर जा पहुंचा। लेकिन जब बुधवार को राशिद घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई।

आरोप है कि राशिद को उसकी प्रेमिका व उसके परिजनों ने जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया है और शव को अपने घर में ही छुपा लिया।

जब बुधवार को राशिद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राशिद का शव उसकी प्रेमिका के घर से बरामद कर लिया। एसपी सिटी राममोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक की प्रेमिका व उसके पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493