चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पार्टी ने बढ़त बना ली है।
अधिकारियों का कहना है कि अभी तक 137 निर्वाचन क्षेत्रों के शुरुआती रुझानों में एआईएडीएमके ने 73 सीटों जबकि कांग्रेस-द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके)गठबंधन ने 64 सीटों पर बढ़त बना ली है।
राज्य में 16 मई को 232 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। निर्वाचन आयोग ने राज्य की दो सीटों तंजावुर और अरावाकुरीची पर मतदान स्थगित कर दिए थे।
dharmpath.com dharmpath