कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। अभी 204 विधानसभाओं के रूझान स्पष्ट हुए हैं, जिनमें से 146 पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
वहीं, कांग्रेस-वाम गठबंधन 56 विधानसभा क्षेत्रों में आगे है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सीटों पर और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा तीन सीटों पर आगे है।
राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चार अप्रैल से पांच मई के बीच छह चरणों में संपन्न हुए मतदान में 1,961 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाले तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच है।
dharmpath.com dharmpath