भोपाल, 19 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को भी गर्मी और लू का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है। कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान लू का कहर बना रहा, जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उछाल आया है। राज्य में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री, इंदौर का 28.2 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, इंदौर का 44.5 डिग्री, ग्वालियर का 46.4 डिग्री और जबलपुर का 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath