उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप, गर्मी से राहत नहीं

लखनऊ, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान और उमस में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान और गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।

गुप्ता के मुताबिक, गुरुवार को आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किए जाने का अनुमान है। इससे उमस में और इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 24.6 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री, बांदा का 29 डिग्री, इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493