गुवाहाटी, 19 मई (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के नतीजों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की राह पर आगे दिख रही है। करीब सभी 126 निर्वाचन क्षेत्रों के मतगणना संबंधी रूझान उपलब्ध हो गए हैं।

भाजपा और इसके सहयोगी दल 64 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस 27 सीटों पर आगे चल रही है और ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) 16 सीटों पर आगे है।
अधिकांश एग्जिट पोल में असम में भाजपा के जीतने का अनुमान जताया गया था, जहां पिछले 15 वर्षो से कांग्रेस सत्ता में हैं।
नई दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आईएएनएस को बताया, “यह ऐतिहासिक है। हम असम में प्रवेश करने जा रहे हैं।”
अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान पड़े लाखों वोटों की गिनती 51 केंद्रों में की।
असम में दो चरणों-चार अप्रैल व 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव मैदान में कुल 1,064 उम्मीदवार उतरे थे।
dharmpath.com dharmpath