कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर तृणमूल कांग्रेस की नेता व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों के झूठ व निंदा पर आधारित अभियान को लोगों ने नकार दिया।
ममता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “लोगों ने ऐसे अभियान को पसंद नहीं किया। हमारे खिलाफ हर प्रकार का गठबंधन था। लेकिन लोगों ने आखिरकार अपनी इच्छा जताई।”
तृणमूल को 294 सीटों वाली विधानसभा में 200 से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद है। ममता ने कहा, “49 सालों में पहली बार किसी एक पार्टी को इतना भारी जनादेश मिला है।”
ममता ने कहा, “2011 में हमने गठबंधन (कांग्रेस के साथ) किया था और हमें 184 सीटें मिली थीं। इस बार जनता ने हमें और ज्यादा सीटें दी हैं।”
dharmpath.com dharmpath