अजरबैजान का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 मरे

बाकू, 19 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में अजरबैजान का एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

अजरबैजान नागरिक उड्डयन प्रशासन के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि एएन-12 मालवाहक विमान अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसे सिल्क वे कंपनी से कार्गो शिपिंग प्रयोजनों के लिए किराये पर लिया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रशासन के हवाले से कहा कि विमान में नौ लोग सवार थे।

प्रशासन ने कहा कि वह दुर्घटना की जांच के लिए एक कार्यदल गठित करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493