कांग्रेस ‘बुरे दौर’ से उबरकर शानदार वापसी करेगी : पी.सी.चाको

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.सी. चाको ने गुरुवार को विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इसने पहले भी कई बार बुरे दौर का सामना किया है, लेकिन फिर शानदार तरीके से वापसी की है।

असम में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि केरल के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे।

चाको ने आईएएनएस को बताया, “पूर्व में भी हमने बुरी परिस्थितियों का सामना किया है, लेकिन हमने हर बार इससे उबरकर अच्छा किया है।”

उन्होंने असम में सत्ता विरोधी लहर को पार्टी की हार का कारण बताया।

उन्होंने कहा, “हम असम में हार स्वीकार करते हैं। यहां सरकार के लिए सत्ता विरोधी लहर थी। चुनाव संबंधी सभी फैसले पार्टी की राज्य इकाई द्वारा लिए गए थे और इनकी नीतियां भी राज्य इकाई ने ही बनाई थी..राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस उनकी नीतियों को मंजूरी दे दी।”

उन्होंने कहा, “हम तरुण गोगोई का समर्थन करते हैं। हमें उनमें विश्वास है। हम राज्य में अवसरवादी गठबंधन की नीति में नहीं गए।”

चाको ने कहा, “केरल में नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे। हालांकि राज्य में खात खोलने को ऐतिहासिक बता रही है.. यह उनकी मानसिकता है।”

यह पूछने पर कि क्या इन नतीजों की वजह से राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालेंगे। चाको ने कहा, “वह जब भी चाहें, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बन सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493