अहमदाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पाटी (भाजपा) ने गुरुवार को गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में कांग्रेस से तलाला विधानसभा सीट छीन ली।
उप चुनाव में भाजपा के गोविंद पारमर को 61,721 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के भगवान बराड़ को 2,189 मतों से हराया है। बराड़ को 59,532 वोट मिले।
इस निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को 63.66 प्रतिशत तक मतदान हुआ। यहां कांग्रेस विधायक जसुभाई बराड़ की मौत के बाद उप चुनाव कराना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath