अच्छी सामग्री से व्यापक दर्शकों तक पहुंच : हुमा कुरैशी

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी आगामी फिल्म ‘दोबारा’ में अपने भाई और अभनेता साकिब सलीम के साथ नजर आएंगी। उनका कहना है कि अच्छी सामग्री, व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद करती है।

‘दोबारा’ हॉलीवुड की फिल्म ‘ऑक्युलस’ का हिंदी रीमेक है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “फिल्मों के रीमेक हमेशा बनते रहेंगे, चाहे वह हॉलीवुड फिल्म से हिंदी फिल्म का रीमेक हो या दक्षिण की फिल्म का कोई और।”

हालांकि अभिनेत्री ने कहा कि दर्शकों तक पहुंचने का मुख्य आधार अच्छी सामग्री ही है।

वर्ष 2013 में रिलीज हुई ‘ऑक्यूलस’ असाधारण गतिविधि से जूझ रहे भाई-बहन की कहानी पर आधारित है। साकिब और हुमा करेन गिलेन और बेंट्रन थ्वेट्स द्वारा निभाई गई भूमिकाएं निभाएंगे।

‘दोबारा’ इस साल सितंबर में रिलीज होगी।

हुमा सुपरस्टार ममूटी के साथ ‘व्हाइट’ से दक्षिण के सिनेमा में भी अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

अभिनेत्री गुरिंदर चड्डा की आगामी फिल्म ‘वायसरॉयज हाउस’ में भी नजर आएगीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493