चांडी के चार मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष हारे

तिरुवनंतपुरम, 19 मई (आईएएनएस)। ओमन चांडी मंत्रिमंडल के चार मंत्री और विधानसभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। केरल विधानसभा चुनावों में 140 सीटों में से वामपंथी मोर्चा ने 91 सीटें जीत ली हैं।

वहीं, कांग्रेसनीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) केवल 47 सीटें बचा पाई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में पहली बार अपना खाता खोला है।

कांग्रेस के जो मंत्री चुनाव हार गए हैं, उनके नाम हैं शिबू बेबी जॉन (श्रम मंत्री), पी. के. जयालक्ष्मी (आदिवासी कल्याण मंत्री), के. बाबू (बंदरगाह और उत्पाद शुल्क मंत्री) और के. पी. मोहनान (कृषि मंत्री)।

इनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष एन. सकथान और उपाध्यबक्ष पालोडे (दोनों कांग्रेस से), सरकार के मुख्य सचेतक थॉमस उन्नीयाडान (केरल कांग्रेस-मणि) भी चुनाव हार गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493