सीरिया में काम करने वाली ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि चार साल में पहली बार सीरियाई सेना ने दीयर-अल-असाफिर कस्बे पर धावा बोला, जो दमिश्क के ग्रामीण इलाके में विद्रोहियों का एक प्रमुख गढ़ है।
संस्था ने कहा कि दीयर-अल-असाफिर से सैकड़ों परिवार भाग निकले हैं।
ऑब्जर्वेटरी का कहना है कि सीरियाई सुरक्षाबलों द्वारा पूर्वी घोउटा क्षेत्र के बड़े हिस्से पर नियंत्रण कर लेने की संभावना है।
पहले की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि सीरियाई सेना दमिश्क के निकटवर्ती इलाकों में नियंत्रण करने के लिए पूर्वी घोउटा में विद्रोहियों के बीच की लड़ाई का फायदा उठाने में सफल रही।
dharmpath.com dharmpath