अविका, मनीष ने कान्स में लघु फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया

पेरिस, 19 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री अविका गौर और अभिनेता मनीष रायसिंघानी ने 69 वें कान्स फिल्म समारोह में अपनी लघु फिल्म ‘अनकही बातें’ का पोस्टर लान्च किया।

‘अनकही बातें’ में मनीष और अभिनेत्री बरखा बिष्ट ने अभिनय किया है, जबकि अविका फिल्म की रचनात्मक निर्देशक हैं। फिल्म का निर्देशन मानव भिंडर ने किया है।

फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाले दो लोगों की कहानी है। यह ऐसे जोड़ों पर केंद्रित है, जिनके बीच बातचीत की कमी के कारण उनके रिश्ते में बिखराव आ जाता है।

अविका और मनीष ने दो अन्य लघु फिल्मों ‘ऑलमोस्ट’ और ‘वेन आई मेट मायसेल्फ’ के पोस्टर भी लॉन्च किए।

मनीष ने एक बयान में कहा, “ये दोनों फिल्में दो मुख्य कारणों से हमारे लिए बेहद खास हैं। पहला क्योंकि यह कान्स में हो रहा है। दूसरा कारण यह है कि इसके पोस्टर को बेहद खास लोगों – मोहन कुमार (फ्रांस में भारत के राजदूत)और लावण्य कुमार(पेरिस के प्रथम प्रेस, सूचना और संस्कृति सचिव) ने लॉन्च किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493