भाजपा के विकास के एजेंडे में लोगों का विश्वास बढ़ा : मोदी

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पांच विधानसभाओं के चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकास के एजेंडे में अपने विश्वास को मजबूत किया है।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “भाजपा के लिए परिणाम बहुत रोमांचक हैं। मैं इन पांच राज्यों की जनता के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं। इन्होंने भाजपा में अपने विश्वास को मजबूत किया है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा का असम में बहुमत में आना और सरकार बनाना ‘बहुत सारे लोगों के लिए ठीक उसी तरह आश्चर्य में डालने वाला है जैसे जब भाजपा ने कश्मीर में सत्ता में साझीदारी की थी तो इन लोगों को आश्चर्य हुआ था।”

उन्होंने कहा, “चुनाव परिणामों ने दिखा दिया है कि लोगों ने भाजपा के विकास के एजेंडे को स्वीकार किया है और वे इसका समर्थन करते हैं। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493