दिल्ली में गर्म सुबह, शाम में आंधी के आसार

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में मौसम गर्म रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और आंशिक बदली छा सकती है। शाम होते-होते आंधी आने या धूल छाने के आसार हैं।”

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने के प्रति आगाह किया है। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 62 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493