दिल्ली में चप्पलों के कारखाने में आग

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार को चप्पल बनाने के एक कारखाने में भीषण आग लग गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुताबिक, आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

आग पश्चिमी दिल्ली के नरेला इलाके में तड़के करीब 4.40 बजे लगी। आग पर सुबह 9.20 बजे तक काबू पा लिया गया।

एक डीएफएस अधिकारी ने कहा, “आग की वजह से तीन मंजिला इमारत खाक हो गई। आग संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हमने घटनास्थल पर दमकल की 32 गाड़ियां भेजीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493