मल्लिका ने मैड्स मिकेल्सन संग सेल्फी साझा की

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। वर्तमान में 69वें कान्स फिल्म महोत्सव में मौजूद अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने हॉलीवुड स्टार मैड्स मिकेल्सन संग एक सेल्फी साझा की है।

मल्लिका और मिकेल्सन यहां महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं।

तस्वीर में ‘हिस्स’ की अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं ‘कैसिनो रॉयल’ स्टार भी काले रंग के सूट में बेहद आकर्षक दिखाई दे रहे हैं।

मल्लिका ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “कान्स 2016 मोहत्सव में मेरे पसंदीदा अभिनेता मैड्स मिकेल्सन संग सेल्फी।”

फिल्म ‘टाइम रैडर्स’ के लिए फिल्म महोत्सव में भाग ले रहीं मल्लिका ने पिछले साल चीन में इसी फिल्म की शूटिंग की थी। इस फिल्म का निर्देशन हांगकांग के फिल्मकार डेनियल ली ने किया है।

यह पहली बार नहीं है जब मल्लिका कान्स फिल्म महोत्सव में हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले 2014 में भी वह अपने जलवे बिखेर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493